संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
उजाला टुडे एक्सक्लूसिव: कोंडागांव में जनगणना 2026 का आगाज, लेकिन सावधान! झोलाछाप ‘अफसरों’ से रहें दूर
उजाला टुडे कोंडागांव 22 अप्रैल 2026- कोंडागांव बस्तर की दहलीज कोंडागांव में 01 मई 2026 से ऑफलाइन जनगणना की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। लेकिन खबरदार! आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी जमापूंजी पर डाका डाल सकती है। ‘उजाला टुडे’ की पड़ताल में सामने आया है कि जनगणना के नाम पर कुछ फर्जी गिरोह सक्रिय हो सकते हैं, जो सरकारी कर्मचारी बनकर आपके घर की कुंडी खटखटाएंगे।
उजाला टुडे की ‘सावधान’ चेकलिस्ट:
- आईडी कार्ड असली या फोटोकॉपी?: ठग अक्सर गले में नीले फीते वाला फर्जी कार्ड लटका कर आते हैं। असली प्रगणक के कार्ड पर QR कोड और जिला प्रशासन की मुहर अनिवार्य है। शक होने पर QR कोड स्कैन करने को कहें।
- डिजिटल डाका: अगर कोई कर्मचारी कहे कि “आपका नाम लिस्ट में नहीं है, ओटीपी (OTP) बताइये नाम जुड़ जाएगा”, तो तुरंत दरवाजा बंद कर लें। जनगणना में ओटीपी की कोई जरूरत नहीं होती।
- हस्ताक्षर से पहले जांचें: किसी भी कोरे कागज या ऐसे फॉर्म पर साइन न करें जिसमें आपकी संपत्ति या बैंक बैलेंस की जानकारी मांगी गई हो।
🏡 गांव-गांव में अलर्ट!
कोंडागांव के केशकाल से लेकर माकड़ी और फरसगांव के अंदरूनी इलाकों तक, उजाला टुडे अपील करता है कि सरपंच और कोटवार अपने स्तर पर मुनादी करवाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति को, जो खुद को जनगणना विभाग का बता रहा हो, बिना पहचान पुख्ता किए घर के दस्तावेज न दिखाएं।
बड़ी बातें जो आपको जाननी चाहिए:
- फीस: जनगणना पूरी तरह निःशुल्क है।
- सवाल: कर्मचारी केवल परिवार के सदस्यों, मकान की स्थिति और सुख-सुविधाओं पर सवाल पूछेंगे।
- मोबाइल: जनगणना प्रगणक के पास आधिकारिक टैबलेट या मोबाइल ऐप हो सकता है, लेकिन वह आपका पर्सनल फोन कभी नहीं मांगेगा।
उजाला टुडे हेल्पलाइन
अगर आपके वार्ड या गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति जनगणना के नाम पर अवैध वसूली या निजी जानकारी मांगता है, तो तुरंत 112 पर कॉल करें या अपने नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें। साथ ही उजाला टुडे के मोबाइल नंबर 9479008457 पर सूचित करें।
“खबर वही जो आप तक पहुंचे सही। देखते रहिए उजाला टुडे।”
