संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
युवाओं पर पुलिस बर्बरता के विरोध में CPI का प्रदर्शन, PM को ज्ञापन सौंप मांगी शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी
उजाला टुडे कोंडागांव 23 जुलाई 2026- कोण्डागांव: 20 जुलाई को नई दिल्ली में संसद मार्च के दौरान युवा विद्यार्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोण्डागांव ने मोर्चा खोल दिया है। सीपीआई ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर/एसडीएम कोण्डागांव को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई है।
ज्ञापन में अनोखा विरोध दर्ज कराते हुए पार्टी ने शिक्षा मंत्री के लिए ‘इस्तीफे का प्रारूप (ड्राफ्ट)’ भी साथ में संलग्न कर प्रेषित किया है।
ज्ञापन में उठाए गए मुख्य बिंदु:
-
- परीक्षाओं में अनियमितता और आक्रोश: देश भर के छात्र पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग को लेकर जून माह से लगातार आंदोलनरत हैं।
- शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बरता: 20 जुलाई को संसद की ओर बढ़ रहे विद्यार्थियों के शांतिपूर्ण प्रतिनिधिमंडल पर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया, जिसमें कई युवा गंभीर रूप से घायल हुए।
- लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन: सीपीआई ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकारों पर हमला बताया।
सीपीआई का अनोखा तंज:
सचिव मंडल सदस्य तिलक पाण्डे ने व्यंग्य करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें इस्तीफा लिखना नहीं आता, इसीलिए सीपीआई ने स्वयं इस्तीफे का प्रारूप तैयार कर भेजा है। अब मंत्री जी को बस उस पर हस्ताक्षर या अंगूठा लगाना बाकी है ताकि देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था को सुधारा जा सके।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद:
सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के राज्य सचिव के. साजी के निर्देश पर आयोजित इस ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में:
-
- सचिव मंडल सदस्य: तिलक पाण्डे
- जिला सचिव: शैलेष शुक्ला
- सहायक सचिव: जयप्रकाश एवं दिनेश
- अन्य प्रमुख सदस्य: लक्ष्मण, रामचंद, सोमारु, घसिया राम, सुकलाल, मानसिंग, गोबरु, महादेव, बुधराम, विनोद, शोभाराम, चैतूराम, परसूराम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

