संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
यातायात व्यवस्था सुधारने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने SP को सौंपा ज्ञापन
उजाला टुडे कोंडागांव 21 जुलाई 2026-कोण्डागांव:शहर में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था, तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों और अनधिकृत बदलावों पर रोक लगाने की मांग को लेकर आज पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं युवा शक्ति के आयोजक अमन सागर के नेतृत्व में युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक कोंडागांव से मुलाकात की और त्वरित कार्यवाही हेतु आवेदन सौंपा।
शहर में दुर्घटना का खतरा और नियमों की अनदेखी
ज्ञापन में ध्यानाकर्षण कराते हुए बताया गया कि कोंडागांव शहर में कई वाहन चालकों द्वारा अत्यधिक तेज गति से गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं। इसके कारण आम नागरिकों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। साथ ही, कई वाहनों में नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म, अनधिकृत सायरन और बुलेट गाड़ियों में मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल की मुख्य 6 प्रमुख मांगें:
-
- तेज रफ्तार पर लगाम: अत्यधिक गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं।
- ब्लैक फिल्म व सायरन पर कार्यवाही: नियमों का उल्लंघन कर गाड़ियों में लगाए गए ब्लैक फिल्म और अनधिकृत सायरन की जांच कर दंडात्मक कार्यवाही हो।
- नियमित गश्त व चेकिंग: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त व नियमित यातायात चेकिंग बढ़ाई जाए।
- अवैध पार्किंग से मुक्ति: शहर में अव्यवस्थित और अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को तत्काल हटवाया जाए।
- नंबर प्लेट में छेड़छाड़ पर रोक: गाड़ियों की नंबर प्लेट पर रंग, कागज या अन्य तरीकों से नंबर छिपाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए।
- मॉडिफाइड साइलेंसर पर प्रतिबंध: दोपहिया वाहनों (विशेषकर बुलेट) में तेज आवाज वाले हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर के उपयोग पर नियंत्रण लगाया जाए।
युवाओं की अपील:
“शहर की सड़कों पर सुरक्षा वातावरण बनाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा शीघ्र सख्त कदम उठाया जाना आवश्यक है।”
ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद रहे युवा
इस दौरान युवा शक्ति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से अमन सागर, लोकेश नेताम, अंश सागर, भावेश नाग, राजीब नेताम, ज्ञानुपोयम, कौशल सोढ़ी, प्रेमराज पोयाम, राजेन्द्र चौहान, जयसिंह मरकाम, पुरषोत्तम मरकाम, पुरषोत्तम पटेल, मनमोहन, कुलेश्वर प्रधान, मुकेश सेठिया, सोमेन्द्र यादव, दिलीप पांडे, सोमेश चंद्र और आकाश बलिहार सहित कई अन्य युवा शामिल थे।


