संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव

ऑपरेशन तलाश: केशकाल पुलिस ने एक और गुमशुदा व्यक्ति को खोजा
उजाला टुडे कोंडागांव, छत्तीसगढ़: पुलिस अधीक्षकश वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत केशकाल पुलिस ने एक और गुमशुदा व्यक्ति का पता लगाया है।
थाना केशकाल में गुम इंसान क्रमांक 39/2024 के रूप में दर्ज मामले में, पुलिस ने 19 वर्षीय कुमारी जागृति यादव, पिता हरिचंद यादव, निवासी डोहलापारा अडेंगा से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद उन्हें ग्राम डोहलापारा अडेंगा में परिजनों और गवाहों की उपस्थिति में बरामद कर उनके परिवार को सौंप दिया गया।
कोंडागांव पुलिस अन्य गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।
