
संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागांव कलेक्टर ने किया डीएवी स्कूल का औचक निरीक्षण: शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उजाला टुडे कोंडागांव 20 अगस्त 2025 : कोंडागांव की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने हाल ही में जिले के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, देवखरगाँव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों की गुणवत्ता और शाला के छात्रावास भवन एवं विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति का गहनता से जायजा लिया।
कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ करना था। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से छात्रों के सीखने के माहौल को बेहतर बनाने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। यह निरीक्षण कोंडागांव जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए चल रहे व्यापक प्रयासों का एक हिस्सा है, जिसमें कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना,जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजय उरांव स्वयं सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



