संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के जशपुर जिलाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी राजेश पैंकरा, प्रदेश भर से मिल रही बधाइयां
उजाला टुडे कोंडागांव 10 सितंबर 2026- रायपुर/जशपुर:अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार पूरे भारत में तेजी से किया जा रहा है। आम नागरिकों को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानूनी जागरूकता के प्रति सजग करने तथा शोषण व अत्याचार के खिलाफ सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में भी संगठन की मजबूत टीम तैयार की जा रही है। इसी कड़ी में युवा समाजसेवी राजेश कुमार पैंकरा को जशपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजेश पैंकरा के कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता और मानव सेवा के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर राजेश पैंकरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
राजेश पैंकरा ने कहा कि वह 24 घंटे मानव सेवा के लिए समर्पित रहेंगे और संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक मदद पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा, “जिले में शिक्षा, नशामुक्ति और कानूनी जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी। संगठन ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उसकी गरिमा को हमेशा बनाए रखूंगा और जल्द ही पूरे जिले में एक सशक्त टीम गठित की जाएगी।”
राजेश पैंकरा को जशपुर जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रदेश भर से उन्हें लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं।
इन्होंने दी शुभकामनाएं:
बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्ता सिंह यादव, जाहर सिंह तोमर, कैलाश यादव, धन्नू यादव, राजेंद्र सिंह क्षत्री, गजेंद्र सिंह यादव (अधिवक्ता) सहित कपुर यादव, निल सिंह तोमर, मयंक गुप्ता, सुनील साय, महेश राम, राहुल कुमार, माधव यादव, जलेश यादव, सूर्या ठाकुर, अजय जायसवाल, सरिता राजपूत, कविता साहू, डॉ. सविता, डॉ. कमला देवी, अनिल कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, अंकित सिंह, मिलेश, त्रिलोचन यादव, संजय कुमार और कुंदन सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज और प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई। राजेश पैंकरा ने सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

