
संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागांव में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त
उजाला टुडे कोंडागांव, 9 सितंबर 2025- छत्तीसगढ़ शासन और हाई कोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद कोंडागांव जिले में चल रहे अवैध रेत खनन पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। आज कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की एक संयुक्त टीम ने अचानक छापामार कार्रवाई की।
यह कार्रवाई कोण्डागांव से जोंदरापदर जाने वाले रास्ते पर नारंगी नदी के एनीकट पुल के पास की गई। यहां अधिकारियों ने पाया कि नियमों के विरुद्ध रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। मौके पर ही तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया, जिनमें से दो ट्रैक्टर अर्जुन पटेल और एक ट्रैक्टर पुनीत चौहान के स्वामित्व में था।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान अवैध खनन माफियाओं के लिए एक चेतावनी है। उन्होंने कहा कि शासन और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कदम से यह साफ हो गया है कि अब नियम विरुद्ध गतिविधियों पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
