संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
विशाखापत्तनम के सुप्रसिद्ध ENT विशेषज्ञ कोंडागांव मे रविवार 12 अक्टूबर 2025 को उपलब्ध रहेंगे
उजाला टुडे कोंडागांव 10 अक्टूबर 2025 – कोंडागांव के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। विशाखापत्तनम के जाने-माने नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. चैतन्य (एम.एस. (ईएनटी), कंसल्टेंट ईएनटी सर्जन, एक्स. असिस्टेंट प्रोफेसर, सेंट जोंस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, बैंगलोर) अब कोंडागांव में अपनी सेवाएं देंगे।
डॉ. चैतन्य रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मरीजों की जांच करेंगे।
उपलब्ध चिकित्सा एवं सर्जरी की सुविधाएँ:
डॉ. चैतन्य कान, नाक, गला और खोपड़ी के आधार (Skull Base) से संबंधित कई जटिल सर्जरी और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें शामिल हैं:
- कान – टिम्पेनोप्लास्टी, मैस्टोइडेक्टोमी, कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी और बहरापन का ऑपरेशन व मशीन लगाने की सुविधा।
- नाक – एंडोस्कोपिक, साइनस सर्जरी, सेप्टोप्लास्टी, पॉलीपेक्टोमी।
- गला – टॉन्सिल्लेक्टोमी, खर्राटों की सर्जरी।
- खोपड़ी आधार – पिट्यूटरी सर्जरी, CSF लीक रिपेयर।
- जन्म से कटे हुए होंठ और तालु का ऑपरेशन।
- नाक बढ़ने, खांसी, एलर्जी व खर्राटों की जाँच।
- चक्कर आना (वर्टिगो) की जाँच एवं उपचार।
- हकलाने व तुतलाने का स्पीच थेरेपी द्वारा इलाज।
- नाक की हड्डी की टेढ़ीपन, नाक के मस्सों एवं स्वर यंत्र संबंधित रोगों की लेजर सर्जरी की सुविधा।
- कान के पर्दे का आधुनिक प्रत्यारोपण (एक दिन में अस्पताल से छुट्टी)।
स्थान और पंजीकरण
इच्छुक मरीज गणेश मेडिकल स्टोर्स के ऊपर, मेन रोड, कोंडागांव पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
पंजीकरण के लिए संपर्क करें: गणेश मेडिकल स्टोर्स के मोबाइल नंबर 7000921247 या 9406071721 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह कोंडागांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी अवसर है, जिन्हें इन रोगों के इलाज के लिए अक्सर दूर के शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी।

