संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
कोण्डागांव: हीरापुर मेले में जुआ खिलाते दो गिरफ्तार, माकड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही
उजाला टुडे कोंडागांव 17 अप्रैल 2026- कोण्डागांव: जिले में आपराधिक गतिविधियों और अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को थाना माकड़ी पुलिस ने हीरापुर मेला स्थल पर दबिश देकर ‘खुड़खुड़िया’ नामक जुआ खिला रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम हीरापुर के मेला स्थल के पास मैदान में कुछ लोग रुपयों-पैसों का दांव लगवाकर अवैध रूप से जुआ खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी, जिसमें दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ संचालित करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी और जप्ती
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
- फरसराम महावीर (निवासी उड़ीदगांव, थाना माकड़ी)
- रोबीराम नेताम (निवासी सोड़मा, थाना माकड़ी)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,850 रुपये नगद, 02 नग झण्डामुण्डा चार्ट, 12 नग खुड़खुडिया गोटा और 02 नग टोकनी बरामद की है।
कानूनी कार्यवाही
दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत पृथक-पृथक मामले दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
अधिकारियों का मार्गदर्शन: यह पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव आकाश श्रीश्रीमल (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस कार्यवाही में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान के साथ प्रधान आरक्षक मोनाराम मण्डावी, सुन्हेर मातलाम, महाराणा प्रताप भुआर्य, आरक्षक केमेन्द्र उइके और हेमलाल रावटे की मुख्य भूमिका रही।
