राष्ट्रीय स्तर पर चमका परियोजना अस्पताल किरंदुल
“बेस्ट स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2026” पुरस्कार से हुआ सम्मानित राष्ट्रीय स्तर पर चमका परियोजना अस्पताल किरंदुल

उजाला टुडे न्यूज
11 मई 2026
संवाददाता फलेश्वरी (रितु साहू)
किरंदुल। बैलाडीला अंचल, दंतेवाड़ा जिले एवं समस्त एनएमडीसी परिवार के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है कि परियोजना अस्पताल किरंदुल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित IHW Smart Hospitals Summit & Awards 2026 में परियोजना अस्पताल किरंदुल को “Best Smart Hospital of the Year 2026” पुरस्कार सेसम्मानित किया गया। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्र में स्थित यह अस्पताल आज देश के श्रेष्ठ स्मार्ट अस्पतालों में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर अवॉर्ड ग्रहण करते समय अस्पताल के सम्माननीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. वी. लाल एवं डॉ. अभिषेक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय मंच पर अस्पताल की इस उपलब्धि ने पूरे बैलाडीला क्षेत्र, दंतेवाड़ा जिले एवं एनएमडीसी परिवार का मान बढ़ाया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय परियोजना अस्पताल के समर्पित डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम एवं समस्त कर्मचारियों की अथक मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना को जाता है। विशेष रूप से अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. वी. लाल के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता की चारों ओर सराहना हो रही है। उनके मार्गदर्शन में अस्पताल ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को अपनाते हुए मरीजों को बेहतर उपचार, त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं एवं अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
डॉ. एम. वी. लाल ने हमेशा अस्पताल को केवल एक उपचार केंद्र नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त माध्यम मानते हुए कार्य किया है। उनके नेतृत्व में अस्पताल में डिजिटल हेल्थ सिस्टम, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, बेहतर आपातकालीन सेवाएं, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। यही कारण है कि परियोजना अस्पताल किरंदुल आज क्षेत्रवासियों के लिए भरोसे, विश्वास एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का प्रतीक बन चुका है।
अस्पताल की इस राष्ट्रीय उपलब्धि में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही है। सीमित संसाधनों एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए। कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय, अनुशासित कार्यप्रणाली एवं सेवाभावी वातावरण ने अस्पताल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इसके साथ ही एनएमडीसी प्रबंधन की दूरदर्शी सोच एवं सकारात्मक सहयोग की भी क्षेत्रभर में व्यापक प्रशंसा हो रही है। एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने तथा बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि परियोजना अस्पताल किरंदुल आज राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो रहा है। एनएमडीसी प्रबंधन ने हमेशा कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अस्पताल के विकास हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
अस्पताल को मिले इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार के बाद पूरे किरंदुल, बैलाडीला क्षेत्र एवं एनएमडीसी परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने अस्पताल परिवार, अस्पताल प्रबंधन एवं एनएमडीसी प्रबंधन को हार्दिक बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
यह पुरस्कार केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि परियोजना अस्पताल किरंदुल की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं, नवाचार, पारदर्शी प्रबंधन एवं जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण की राष्ट्रीय पहचान है। निश्चित रूप से यह उपलब्धि आने वाले समय में अस्पताल परिवार को और अधिक प्रेरित करेगी तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
