संपादक,संजय सोनपिपरे, उजाला टुडे कोंडागांव
जिला अधिवक्ता संघ कोंडागांव चुनाव: दीपक ठाकुर दोबारा बने अध्यक्ष, 51 मतों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
शेष सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित; अधिवक्ता हित और जनहित के कार्यों को गति देने का लिया संकल्प
उजाला टुडे कोंडागांव 06 जुलाई 2026-कोंडागांव:जिला अधिवक्ता संघ कोंडागांव के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। दिनांक 06 जुलाई 2026 को संपन्न हुए इस चुनाव में अधिवक्ता दीपक ठाकुर ने दोबारा अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है। इस बार केवल अध्यक्ष पद के लिए ही मतदान हुआ, जबकि संघ के शेष सभी पदों पर प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।
चुनावी आंकड़े: प्रचंड बहुमत से जीते दीपक ठाकुर
अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में कुल 83 वोट पड़े। इसमें से अधिवक्ता दीपक ठाकुर को एकतरफा 62 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा को मात्र 11 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस तरह दीपक ठाकुर ने 51 वोटों के भारी अंतर से अपनी जीत दर्ज कर दोबारा संघ की कमान संभाली।
दीपक ठाकुर के पैनल से ये पदाधिकारी हुए ‘निर्विरोध’ निर्वाचित
चुनाव में दीपक ठाकुर के पैनल का दबदबा रहा और बाकी सभी महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ:
-
- उपाध्यक्ष: अधिवक्ता नरेंद्र देवांगन
- सचिव: अधिवक्ता सगा राम कोर्राम
- सह सचिव: अधिवक्ता निशा वासनिकर
- कोषाध्यक्ष: अधिवक्ता नरेश नाइक
- क्रीड़ा सचिव: अधिवक्ता नितेश जैन
- कार्यकारिणी सदस्य: अधिवक्ता गोपाल दीक्षित, अधिवक्ता संजय शार्दुल, अधिवक्ता गौरव जैन एवं अधिवक्ता प्रशांत दत्ता।
शेष पदों पर होगा मनोनयन:
संघ में रिक्त चार पदों पर जल्द ही मनोनयन (Nomination) प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इनमें तीन महिला पद (महिला उपाध्यक्ष, महिला ग्रंथपाल, महिला कार्यकारिणी सदस्य) और एक सांस्कृतिक सचिव का पद शामिल है।
उपभोक्ता फोरम और श्रम न्यायालय की लिंक कोर्ट की स्थापना प्राथमिकता: दीपक ठाकुर
ऐतिहासिक जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता दीपक ठाकुर और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मतदाता अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा:
”अधिवक्ता हित में हमारे प्रयास और कार्य सतत जारी रहेंगे। वकीलों की सुरक्षा और उनके हितों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ हम सदैव कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए सतर्क रहेंगे। इसके साथ ही, जनमानस की सुविधा के लिए कोंडागांव में उपभोक्ता फोरम और श्रम न्यायालय की लिंक कोर्ट की स्थापना के लिए जो प्रयास हमने पिछले कार्यकाल में शुरू किए थे, उन्हें इस कार्यकाल में हर हाल में पूरा किया जाएगा।”
पिछले दो साल के काम पर लगी मुहर: गौरव जैन
संघ के पूर्व सह सचिव एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता गौरव जैन ने इस जीत को विकास की जीत बताते हुए कहा कि मतदाताओं ने पिछले दो वर्षों के सफल कार्यकाल और कार्यों पर अटूट विश्वास जताते हुए पुनः दीपक ठाकुर ‘भैया’ को अध्यक्ष चुना है। संघ हमेशा अधिवक्ता हित और जनहित के लिए समर्पित रहेगा।
अधिवक्ताओं और नगरवासियों में हर्ष की लहर
दीपक ठाकुर के दोबारा अध्यक्ष बनने और पूरी टीम के निर्वाचित होने पर जिले के अधिवक्ताओं, नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने भारी हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से आलोक दुबे, सुरेन्द्र भट्ट, दिलीप जैन, तिलक पांडे, सारंग धर, धन्नू साहू, अशफाक खान, महेश बघेल, वलय राहा, निपेंद्र मिश्रा, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, जयदेव साहू, निशांत दत्ता, अक्षत ठाकुर, भोले सिन्हा, अवधेश प्रयाग, मदन हालदार, नरेंद्र साहू, नवनीत सिंह बदेशा, आदर्श चौहान, रायसिंह, फूल दास, संतोष तिवारी, उमा मानिकपुरी, रति राम, रामलाल उसेंडी, विजय कोर्राम, दिनेश ध्रुव, मनोज नेताम, बेबी रॉय, त्रिवेणी नेताम, दिव्यांश जैन, भुवनेश्वर यादव, सुरेखा, संजोली जैन, अनुराधा नाग, मनीषा शर्मा, रुक्मणि, रामेश्वरी, कामेश्वरी, गजेंद्र ठाकुर, केशव ठाकुर, संजय नेताम, ललिता नाग, करिश्मा जुर्री, कोइना शर्मा, मानसी टावरी, गायत्री सिन्हा, निशा सुराणा, राधा मरापी, दीपक जैन एवं चुन्नी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण शामिल हैं।
