
खिलेश कुमार नाग तहसील संवाददाता बड़ेराजपुर
उजाला टुडे कोंडागांव दिनांक 26 अगस्त 2026
बड़ेराजपुर/ कोपरा: आज बड़ेराजपुर ब्लॉक के अन्तर्गत कोपरा गांव में नाली सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का दिया संदेश।
गांव में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाली सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव की नालियों से कचरा एवं गंदगी हटाई गई तथा जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और आसपास साफ-सफाई रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छ नाली और स्वच्छ वातावरण स्वस्थ गांव की पहचान है। इस स्वच्छता अभियान में प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे जनपद सदस्य बड़ेराजपुर अंजलि शोरी, कोपरा पंचायत सरपंच गिरिजा शोरी, जनपद प्रतिनिधि प्रेमलाल शोरी, ग्राम पंचायत कोटवार प्रकाश कोर्राम, हेमलाल शोरी, लखन शोरी, गोविन्द नेताम, जगदीश बघेल, बृजलाल मरकाम, घसु शोरी, परदेशी बघेल, पप्पू कोर्राम, शामी मरकाम, मुकेश शोरी, आलोक शोरी, करिश्मा शोरी, एवं गरिमा शोरी सहित ग्रामीणों ने अभियान में सहयोग किया।

जनपद सदस्य अंजलि शोरी ने कहा “स्वच्छता अपनाएँ, बीमारी दूर भगाएँ—मिलकर अपने गाँव की नालियाँ साफ रखें।” अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि नालियों में कचरा न डालें और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग दें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। अभियान के जरिए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने का संदेश दिया।
