गांधी–शास्त्री जयंती पर दौड़ा किरंदुल का डी.ए.वी. परिवार, सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा भाईचारे का संदेश

300 से अधिक विद्यार्थियों ने ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ में लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा, विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं ने दिया एकता, शांति और सामाजिक समरसता का संदेश
उजाला टुडे न्यूज 3 अक्टूबर 2026
संवाददाता फलेश्वरी (रितु साहू)
किरंदुल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, किरंदुल में विविध प्रेरणादायी कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित ‘रन फॉर डी.ए.वी.’ दौड़ प्रतियोगिता में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सहभागिता की।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कक्षा 12वीं ‘अ’ के भूपेश कुमार ठाकुर ने प्रथम, कक्षा 8वीं ‘ब’ के मनीष कुमार सोरी ने द्वितीय तथा कक्षा 9वीं ‘ब’ के मयंक झाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए चंद्रभान साहू (12वीं ‘स’), दुर्गेश ठाकुर (9वीं ‘ब’), अहेम निर्मलकर (8वीं ‘अ’), तुलसीराम ठाकुर (11वीं ‘स’) एवं पिंटू बघेल (11वीं ‘स’) को सम्मानित किया गया।
वहीं बालिका वर्ग में कक्षा 8वीं ‘ब’ की खुशिता ठाकुर ने प्रथम, कक्षा 9वीं ‘ब’ की भूमि ठाकुर ने द्वितीय तथा कक्षा 8वीं ‘ब’ की अपूर्वा मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार से शीतल कड़ती (7वीं ‘ब’), देविका साहू (8वीं ‘अ’), हिमांशी यादव (11वीं ‘स’), गंगोत्री (9वीं ‘ब’) एवं तोषणी राणा (8वीं ‘ब’) को सम्मानित किया गया।
‘रन फॉर डी.ए.वी.’ के सफल आयोजन में खेल शिक्षक श्री मनोज कुमार, शिक्षिका श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सर्वधर्म प्रार्थना से दिया एकता और सद्भाव का संदेश
दौड़ प्रतियोगिता के पश्चात भारत सरकार स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई, किरंदुल के तत्त्वावधान में गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने आपसी भाईचारे, शांति, प्रेम, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में केवल खेल भावना ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में रेंजर लीडर श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव, गाइड कैप्टन सुश्री अनामिका एक्का, स्काउट मास्टर श्री नारायण प्रसाद, कब मास्टर श्री राकेश कुमार, गाइड कैप्टन श्रीमती सुरभी राव, रेंजर लीडर श्रीमती रुक्मणी साहू तथा रोवर लीडर श्री दिनेश कुमार यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्काउट्स-गाइड्स एवं रोवर-रेंजर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर गांधी–शास्त्री जयंती को अनुशासन, खेल भावना, प्रार्थना और सर्वधर्म सद्भाव के संदेश से सार्थक बनाया।
