संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागांव में सीआरपीएफ जवानों ने छात्राओं संग मनाया राखी का त्योहार
उजाला टुडे कोंडागांव 08 अगस्त 2025:- कोंडागांव के डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री देवखरगांव विद्यालय की छात्राओं ने इस वर्ष भी सीआरपीएफ 188 बटालियन, कोंडागांव के जवानों के साथ बड़े उत्साह और खुशी के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
छात्राओं ने बटालियन कमांडर और वहां उपस्थित सभी सेना के जवानों को भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक और अक्षत लगाकर राखियां बांधीं।
इस अवसर पर बटालियन कमांडर ने कहा कि अपने कर्तव्य के कारण उन्हें अक्सर परिवार से दूर रहना पड़ता है। उन्होंने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस पर्व पर उनके द्वारा राखी बांधने से उन्हें परिवार की कमी महसूस नहीं हुई।
साथ ही, जवानों ने छात्राओं की अनुशासन व्यवस्था के लिए विद्यालय के प्राचार्य एन.एन. राय की भी सराहना की और कहा कि विद्यालय में संस्कार और अनुशासन का बहुत अच्छा तालमेल है।


