
संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला चिलपुटी में हुआ ‘न्यौता भोज’ का आयोजन
उजाला टुडे कोण्डागांव, 26 अगस्त 2025 : राज्य शासन के निर्देशानुसार, विद्यालयों में विशेष अवसरों पर आयोजित होने वाले ‘न्यौता भोज’ कार्यक्रम की कड़ी में, विकासखंड कोण्डागांव की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला चिलपुटी में यह आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत के प्रमुख नागरिक बंशीलाल मरकाम, सोनाराम जैन, परेेश्वर दीवान और रमेश कोर्राम द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने यह भोज मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने के उपलक्ष्य में दिया।
इस अवसर पर, बच्चों और अतिथियों के लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए, जिनमें मटर-पनीर, दाल, चावल, और पापड़ शामिल थे।
इस कार्यक्रम में संकुल प्रभारी प्राचार्य कृष्णा कुमार सिंह, संकुल समन्वयक विनोद कुमार वट्टी, संस्था प्रमुख नरेंद्र कुमार कश्यप, शिक्षक, लिपिक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। विद्यालय के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के छात्रों ने इस भोजन का खूब आनंद लिया।
यह पहल ग्रामीण समुदाय को स्कूल से जोड़ने और छात्रों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में सहायक है।

