मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC) द्वारा परियोजना अस्पताल किरंदुल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस एवं “बेस्ट स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2026” सम्मान पर भव्य सम्मान समारोह संपन्न
उजाला टुडे न्यूज
12 मई 2026
संवाददाता फलेश्वरी (रितु साहू)
किरंदुल। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के पावन अवसर पर तथा परियोजना अस्पताल किरंदुल को प्राप्त “बेस्ट स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2026” के गौरवपूर्ण सम्मान के उपलक्ष्य में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC), किरंदुल द्वारा परियोजना अस्पताल परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक गरिमामयी सम्मान एवं शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अस्पताल के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कर्मचारियों सहित अस्पताल प्रबंधन टीम को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य, सेवा भावना, समर्पण एवं मानवता के प्रति योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि परियोजना अस्पताल किरंदुल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर “बेस्ट स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2026” सम्मान प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि अस्पताल परिवार की निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सिंग स्टाफ को विशेष रूप से शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सेवा, त्याग एवं समर्पण को नमन किया गया। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक सचिव श्री ए के सिंह जी ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की सशक्त आधारशिला हैं, जिनकी निस्वार्थ सेवा समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रहती है।
इस सम्मान समारोह में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC), किरंदुल के सम्माननीय पदाधिकारी, सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के श्रमिक साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. वी लाल , डॉ. मनीषा लाल , डॉ. एम . के चौधरी , डॉ. अंजू साह , मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक सचिव श्री ए.के. सिंह , श्री चिन्ना स्वामी , श्री राकेश लाल , श्री दिनेश साहू, श्री सादाब जिलान , श्री जी रवि , श्री सादाब जिलान , श्री धनदीप सिंह ,श्री सौरभ राज , श्री जयप्रकाश, श्री दिनेश , श्री टीकम साहू, श्री हसन , श्री रोमियो मसीह , श्री योगेश साहू , श्री हीरालाल पटेल , सीनियर सिस्टर मनसिर नेताम , सिस्टर भगत एवं समस्त नर्स स्टाफ उपस्थित रहे ।

