📰 विशाखापत्तनम के सुप्रसिद्ध ENT विशेषज्ञ डॉ. पी. चैतन्य कोण्डागाँव में, 9 नवंबर को ENT रोगों का विशेष परामर्श और सर्जरी कैंप
उजाला टुडे कोंडागांव 07 नवम्बर 2025-कोण्डागाँव: कोण्डागाँव के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। विशाखापत्तनम के प्रसिद्ध कान, नाक, और गला (ENT) रोग विशेषज्ञ डॉ. पी. चैतन्य (एम.एस. (ईएनटी), कंसल्टेंट ईएनटी सर्जन, पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर, सेंट जॉन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, बैंगलोर) रविवार, 09 नवंबर 2025 को कोण्डागाँव में अपनी सेवाएं देने आ रहे हैं।
यह विशेष कैंप प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
🩺 विशेषज्ञ द्वारा दी जाने वाली सेवाएं:
डॉ. चैतन्य इस शिविर में कान, नाक और गले से संबंधित जटिल रोगों का परामर्श और इलाज करेंगे।
- सर्जरी की सुविधा: कैंप में कई गंभीर और सामान्य ENT रोगों के लिए परामर्श दिया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:
- कान: टिम्पेनोप्लास्टी (कान के पर्दे का ऑपरेशन), मास्टोइडेक्टोमी, कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी।
- नाक: एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी, सेप्टोप्लास्टी, पॉलीपेक्टोमी।
- गला: टॉन्सिलक्टोमी, खर्राटों (स्नोरिंग) की सर्जरी।
- स्कल बेस: पिट्यूटरी सर्जरी, सीएसएफ लीक रिपेयर।
- अन्य रोगों का इलाज: इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित रोगों का भी इलाज और परामर्श उपलब्ध होगा:
- कान के पर्दे का आंशिक प्रत्यारोपण (एक दिन में अस्पताल से छुट्टी)।
- बहरापन का ऑपरेशन और मशीन लगाने की सुविधा।
- नाक बढ़ने, खांसी, एलर्जी व खर्राटों के इलाज की सुविधा।
- नाक, कान व गले में फंसी हुई बाहरी वस्तु को दूरबीन पद्धति से निकालना।
- सिर, मुँह, गला के कैंसर व गांठ का ऑपरेशन द्वारा इलाज।
- जन्म से कटे हुए (विकृत) होंठ व तालु का ऑपरेशन।
- हकलाने व तुतलाने का स्पीच थेरेपी द्वारा इलाज।
- एलर्जी की जाँच और श्वास ईलाज इम्यूनोथेरेपी से।
- चक्कर आना (वर्टिगो) की संपूर्ण जाँच।
- नाक की हड्डी की तिरछीपन, नाक के मस्सों एवं स्वर यंत्र संबंधित रोगों की लेजर सर्जरी की सुविधा।
📍 स्थान और पंजीकरण:
इच्छुक रोगी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
- स्थान: गणेश मेडिकल स्टोर्स के ऊपर, मेन रोड, कोण्डागाँव
- पंजीकरण/अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: गणेश मेडिकल स्टोर्स, मोबाइल नंबर: 7000921247, 9406071721
कोण्डागाँव और आसपास के क्षेत्र के लोगों से आग्रह है कि वे इस विशेष स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं।

