संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
न्यायाधीश ने परखा बालिका गृह का हाल, दिए विकास के लिए अहम निर्देश!
उजाला टुडे कोंडागांव 11 नवम्बर 2025- कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, किरण चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आज दिनांक 11.11.2025 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, गायत्री साय के द्वारा बालिका गृह कोण्डागांव का गहन निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के हित में संचालित व्यवस्थाओं की गुणवत्ता जांचना था। माननीय न्यायाधीश ने बालिकाओं की सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता, और स्वास्थ्य संबंधी तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधीक्षिका मणि शर्मा और संबंधित कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की, साथ ही सभी आवश्यक अभिलेखों की जांच भी सुनिश्चित की।
निरीक्षण के दौरान, न्यायाधीश ने बालिकाओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और प्राप्त हो रही अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
🎯 सर्वागीण विकास पर विशेष जोर
न्यायाधीश ने बालिकाओं के सर्वागीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को उचित परामर्श और मनोवैज्ञानिक सहयोग की व्यवस्था नियमित रूप से मिलनी चाहिए।
🚨 लापरवाही पर सख़्त चेतावनी
निरीक्षण के उपरांत, उन्होंने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संस्थान की सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर, बालिका गृह की अधीक्षिका मणि शर्मा के साथ पैरालीगल वालिंटियर रंजन बैध और लोकेश यादव भी उपस्थित रहे।

