संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने प्रशिक्षण ले रहे 75 युवाओं को पौष्टिक आहार वितरित कर मनाया जन्मदिन
उजाला टुडे कोंडागांव 11 दिसम्बर 2025-कोंडागाँव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने आज (11 दिसंबर 2025) अपना जन्मदिन विकास नगर स्टेडियम में एक प्रेरणादायक तरीके से मनाया।
इस अवसर पर, उन्होंने निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे 75 युवक एवं युवतियों को पौष्टिक आहार वितरित किया।
परिषद के कोंडागाँव इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सुब्रत साहा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद, साहा ने पूर्व सैनिकों और सभी प्रशिक्षणार्थियों के साथ मिलकर केक काटा और युवाओं के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर, ढालेश साहू अग्निवीर किस्मन और प्रशिक्षण लेने वाले 75 युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे। यह आयोजन पूर्व सैनिकों के सेवा और समर्पण भाव को दर्शाता है।




