संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागांव में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: विशाखापत्तनम के प्रसिद्ध यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मुरली कृष्णा पडयाला बुधवार, 07 जनवरी को देंगे परामर्श
उजाला टुडे कोंडागांव 5 दिसम्बर 2026- कोंडागांव: क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक राहत भरी खबर है। विशाखापत्तनम के सुप्रसिद्ध KIMS हॉस्पिटल के वरिष्ठ यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मुरली कृष्णा पडयाला आगामी 7 जनवरी, बुधवार को कोंडागांव में अपनी विशेष सेवाएं प्रदान करेंगे।
डॉ. पडयाला (MS-JIPMER, Mch-Urology, MRCS) एक अनुभवी कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और रीनल ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ हैं। वे मुख्य रूप से किडनी, मूत्र रोग और संबंधित जटिलताओं के सटीक इलाज के लिए जाने जाते हैं।
इन समस्याओं का मिलेगा समाधान:
इस शिविर में मरीज निम्नलिखित रोगों के लिए उचित परामर्श और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं:
- किडनी, मूत्रनली और पेशाब की थैली की पथरी।
- किडनी व पेशाब की थैली का कैंसर।
- प्रोस्टेट (पौरुष ग्रंथि) का बढ़ना।
- बार-बार यूरिन इन्फेक्शन और पेशाब में जलन की समस्या।
- बच्चों का रात में बिस्तर पर पेशाब करना।
- पुरुष नपुंसकता, शीघ्रपतन व अन्य संबंधित समस्याएं।
- डायलिसिस के मरीजों के लिए ए.वी. फिस्टुला की सुविधा।
शिविर का विवरण:
- दिनांक: बुधवार, 07 जनवरी 2026
- समय: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- स्थान: गणेश पॉलीक्लिनिक (गणेश मेडिकल), मेन रोड, बस स्टैंड, कोंडागांव (छ.ग.)
पंजीयन अनिवार्य:
भीड़ से बचने और समय पर परामर्श सुनिश्चित करने के लिए मरीजों को अग्रिम पंजीयन कराने की सलाह दी गई है। पंजीयन हेतु आप निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 7000921247 📞 9406071721
नगरवासियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे अपने शहर में ही विशाखापत्तनम के बड़े विशेषज्ञ से उच्च स्तरीय चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर सकें।

