संपादक,संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
कोण्डागांव में गौ-तस्करी और हत्या पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 7 आरोपी गिरफ्तार, मौके से मांस बरामद
उजाला टुडे कोंडागांव 2 फरवरी 2026-कोण्डागांव: कोण्डागांव जिले में पुलिस ने गौ-वंश के खिलाफ क्रूरता करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम लंजोड़ा के भेलवाभाटा इलाके में छापेमारी कर 7 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। ये आरोपी न केवल गौ-वंश की हत्या कर रहे थे, बल्कि मांस को बेचने और पकाने की तैयारी में भी थे।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
घटना 1 फरवरी 2026 की शाम की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लंजोड़ा के नीलगिरी प्लांट के पास कुछ लोग अवैध रूप से गौ-वंश को काटकर उसके मांस का बंटवारा कर रहे हैं। एसपी पंकज चंद्रा और एसडीओपी रूपेश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
मौके का खौफनाक मंजर
पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां का दृश्य हैरान करने वाला था। आरोपी नीले रंग की तिरपाल बिछाकर मांस के टुकड़े कर रहे थे और उसे पॉलीथिन में भरकर बेचने के लिए तैयार रखा गया था। पास ही ईंटों का चूल्हा बनाकर मांस पकाया भी जा रहा था। पुलिस ने तत्काल वेटनरी (पशु चिकित्सा) टीम को बुलाकर सैम्पल की जांच कराई, जिसमें गौ-वंश की पुष्टि हुई।
इन 7 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पकड़े गए सभी आरोपी ग्राम लंजोड़ा, भेलवाभाटा के निवासी हैं:
- शोषमन मरकाम (30 वर्ष)
- घसिया उर्फ फगनु राम मरकाम (55 वर्ष)
- जुगधर मरकाम (55 वर्ष)
- सोमार मरकाम (55 वर्ष)
- चैत राम मरकाम (55 वर्ष)
- सुकलाल मरकाम (40 वर्ष)
- मंगल साय नेताम (55 वर्ष)
कड़ी धाराओं में केस दर्ज
प्रार्थी मुकेश सोनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, 3(5) और छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2011 की धारा 4, 5, 6 व 10 के तहत अपराध क्रमांक 41/2026 दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सफलता: इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उपनिरीक्षक संजय कुमार वट्टी, राजकुमार सोरी, महेश साहू और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
