अधिशासी निदेशक श्री रवीन्द्र नारायण के करकमलों से नए डंपर एवं वाटर टैंकर का भव्य शुभारंभ, एनएमडीसी की विकास यात्रा को मिली नई गति
किरंदुल, 22 जून 2026।

उजाला टुडे न्यूज
22 जून 2026
संवाददाता फलेश्वरी (रितु साहू)
एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री अमिताभ मुखर्जी एन. एम. डी . सी. डायरेक्टर प्रबंधन, अधिशासी निदेशक श्री रविन्द्र नारायण एवं एन एम डी सी प्रबन्धन के दूरदर्शी मार्गदर्शन, कुशल नेतृत्व एवं आधुनिकीकरण की सोच को साकार करते हुए एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के सर्विस सेंटर-14 में नए उच्च क्षमता वाले डंपर एवं वाटर टैंकर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक श्री रवीन्द्र नारायण के करकमलों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर वाहनों को परिचालन कार्य हेतु समर्पित किया गया। समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह, हर्ष एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला।
एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा आधुनिक तकनीकों एवं अत्याधुनिक संसाधनों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में इन नवीन डंपरों एवं वाटर टैंकरों को परिवहन बेड़े में शामिल किया गया है, जिससे खनन कार्यों, परिवहन व्यवस्था तथा जल प्रबंधन प्रणाली में और अधिक दक्षता आएगी तथा उत्पादन क्षमता को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एनएमडीसी परिवार को शुभकामनाएं प्रदान कीं तथा कंपनी की निरंतर प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया।
सीएमडी श्री अमिताभ मुखर्जी के दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता में एनएमडीसी देश की अग्रणी खनन कंपनियों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है तथा उत्पादन, तकनीकी नवाचार, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्रों में निरंतर नई उपलब्धियां अर्जित कर रही है। उनके मार्गदर्शन में कंपनी आधुनिकता, गुणवत्ता और उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित कर रही है। साथ ही अधिशासी निदेशक श्री रवीन्द्र नारायण के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं उनके मार्गदर्शन में एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल निरंतर विकास एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उत्पादन, सुरक्षा, कार्य संस्कृति एवं कर्मचारियों के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता परियोजना की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रबंधन की सकारात्मक सोच, आधुनिक दृष्टिकोण एवं श्रमिकों की अथक मेहनत, समर्पण तथा कर्मनिष्ठा ही कंपनी की सफलता का मूल आधार है। खदान क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों के निरंतर सहयोग एवं परिश्रम के बल पर ही एनएमडीसी उत्पादन, गुणवत्ता एवं सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सीएमडी श्री अमिताभ मुखर्जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन, अधिशासी निदेशक श्री रवीन्द्र नारायण के कुशल नेतृत्व, प्रबंधन की सकारात्मक कार्यशैली तथा कर्मचारियों एवं श्रमिकों के सामूहिक प्रयासों से एनएमडीसी भविष्य में भी विकास, उत्पादन एवं उत्कृष्टता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा देश के औद्योगिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। नए डंपर एवं वाटर टैंकर का यह शुभारंभ एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल की विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
