बंद पड़े मकान में चल रहा था जुए का फड़, किरन्दुल पुलिस ने मारी दबिश; 8 जुआरी गिरफ्तार, ₹11,400 नकद जब्त

उजाला टुडे न्यूज
10 जुलाई 2026
संवाददाता फलेश्वरी ( रितु साहू )
किरन्दुल, 10 जुलाई। किरन्दुल पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद पड़े एक मकान में संचालित जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹11,400 नकद एवं ताश के दो बंडल बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन, जितेन्द्र खूंटे एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत 09 जुलाई की रात किरन्दुल पुलिस को सूचना मिली कि कुंआरीपारा स्थित एक बंद पड़े मकान में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध ढंग से घेराबंदी कर दबिश दी और सभी आरोपियों को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा कुमार, बबलू, वरुण विश्वास, जुगेश कुमार, संजय बारसे, श्यामू राम कर्मा, महेश ठाकुर एवं हिड़िया कड़ती शामिल हैं। पुलिस ने मौके से ₹11,400 नकद तथा ताश के दो बंडल जब्त किए।
सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 48/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई को सफल बनाने में प्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमचंद पटेल, सहायक उप निरीक्षक उत्तम ध्रुव, प्रधान आरक्षक मधुकांत मरकाम तथा आरक्षक प्रीतम ठाकुर, मकसूदन मंडावी, सोना राम ताती, अनिल कर्मा, जोगा कुंजाम एवं मनोज साहू की सराहनीय भूमिका रही।
किरन्दुल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ, सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
