
संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर बड़ेराजपुर में हल्बा समाज की अहम बैठक; पारंपरिक वेशभूषा में भव्य रैली निकालने का लिया गया संकल्प
उजाला टुडे कोंडागांव 06 जुलाई 2026- विकासखण्ड बड़ेराजपुर के अंतर्गत ग्राम विश्रामपुरी में आज अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज विकास खण्ड बड़ेराजपुर के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध सगाजनों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों और रूपरेखा को लेकर बुलाई गई थी।
बैठक की शुरुआत समाज के ब्लॉक अध्यक्ष रोहित सोम की अध्यक्षता में उनके निर्देशों के साथ हुई।
शहीद गेंद सिंह नायक चौक से निकलेगी भव्य रैली
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बड़ेराजपुर मुख्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में हल्बा समाज पूरी एकजुटता और अपनी पारंपरिक सामाजिक वेशभूषा में दल-बल के साथ भाग लेगा।
कार्यक्रम के दिन ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों से पहुँचने वाले सगाजन सबसे पहले शहीद गेंद सिंह नायक चौक पर एकत्र होंगे। यहाँ से समाज के सभी जन एक साथ विशाल सांस्कृतिक एवं जागरूकता रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।
बैठक का मुख्य संकल्प: समाज के प्रत्येक ग्राम से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक एवं सफल बनाना।
बैठक में प्रमुख सगाजन रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में आदिवासी हल्बा समाज के वरिष्ठ एवं प्रमुख पदाधिकारी व सगाजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: डी. आर. समरथ, अगरचंद नाग, रोहित सोम (अध्यक्ष), तिलक चुरेंद्र, बेदब्यास नाग, भुवन नाग, प्रवीण नाग, पंचराम, डगेश्वर गौर, शंकरलाल राणा, गुमान मांझी, योगेश राणा, खिलेश गागड़ा
बैठक के समापन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सगाजनों ने समाज की संस्कृति, धरोहर और अधिकारों के प्रतीक इस पर्व को पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ मनाने का संकल्प दोहराया।

