संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
TET अनिवार्यता और नियमितीकरण को लेकर बस्तर में आर-पार के मूड में शिक्षक: 25 अगस्त को बस्तर संभाग मुख्यालय में महारैली व ज्ञापन
उजाला टुडे कोंडागांव 24 अगस्त 2026-बस्तर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बस्तर संभाग के सभी जिलों के शिक्षक अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकजुट हो रहे हैं। शिक्षकों ने टीईटी (TET) परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने, नियमितीकरण और ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ जैसी प्रमुख मांगों को लेकर 25 अगस्त 2026 को बस्तर संभाग मुख्यालय में एक विशाल “TET मुक्ति रैली” और ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
मोर्चा के बस्तर संभागीय अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन में संभाग भर से बड़ी संख्या में शिक्षकों के जुटने की संभावना है।
आंदोलन की प्रमुख मांगें:
- TET अनिवार्यता की समाप्ति: शिक्षकों पर थोपी जा रही TET परीक्षा की अनिवार्यता को तुरंत खत्म किया जाए।
- शिक्षकों का नियमितीकरण: सभी कार्यरत शिक्षकों को अविलंब नियमित किया जाए।
- समान कार्य-समान वेतन: सभी शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए।
- सेवा गणना व सरकारी दर्जा: पुरानी सेवा अवधि की गणना की जाए और शिक्षा कर्मियों को पूर्ण सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले।
- कल्याणकारी नीति: शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए ठोस नीति बनाई जाए।
संभागीय अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर ने संभाग के सभी जिलों के शिक्षकों से अपने अधिकारों की रक्षा और शिक्षक एकता के लिए अधिक से अधिक संख्या में 25 अगस्त को संभाग मुख्यालय पहुँचने की अपील की है। मोर्चा का स्पष्ट संदेश है— “शिक्षकों का सम्मान – शिक्षा की पहचान” और “शिक्षक एकता – संघर्ष हमारा, जीत हमारी”\।

