
खिलेश कुमार नाग तहसील संवादाता बड़ेराजपुर
आदिवासी हल्बा समाज उपगढ़ नगरी में युवा प्रकोष्ठ का बैठक रखा गया। जिसमें इस उपगढ़ नगरी के युवा प्रकोष्ठ द्वारा युक्ति प्रकोष्ठ का चुनाव किया गया।
उजाला टुडे कोंडागांव 23 अगस्त 2026 नगरी: आदिवासी हल्बा समाज उपगढ़ नगरी में युवा प्रकोष्ठ का बैठक रखा गया। जिसमें इस उपगढ़ नगरी के युवा प्रकोष्ठ द्वारा युक्ति प्रकोष्ठ का चुनाव किया गया। सर्वप्रथम मां दंतेश्वरी माई संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर एवं हल्बा समाज के वीर गैंद सिंह नायक जी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। जिसमें अध्यक्षता युवा प्रभाग उपगढ़ नगरी के अध्यक्ष नवीन गौर जी किए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा प्रभाग अध्यक्ष श्रीधन सोम, उपगढ़ नगरी कर्मचारी सचिव यतींद्र गौर, युवा प्रभाग उपाध्यक्ष हुलास चिंण्डा, सहसचिव खेमचंद पुजारी, गढ़ सिहावा मीडिया प्रभारी विकास शांडिल्य भी मौजूद रहे।

उपगढ़ नगरी के युवा प्रकोष्ठ ने समाज की बेटियां को केवल समाज का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की मजबूत शक्ति, शिक्षा, संस्कार, सेवा और नेतृत्व के माध्यम से वे समाज को नई दिशा की पहल हेतु युक्ति संगठन को मजबूत करने युक्ति संगठन का गठन किया जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयन किया गया इनमें उपाध्यक्ष पद में कु निक्की कश्यप, कु श्वेता कश्यप और अंजलि पुजारी एवं सचिव कु मेघा देव को बनाया गया। इसके साथ ही सामाजिक उत्थान, शिक्षा, समाज के विकास के लिए चर्चा किया गया। शिक्षा और समाज के इतिहास में नवीन गौर ने समाज को संगठित एवं आगे बढ़ाने के लिए युवा युक्ति समाज के प्रति योगदान अति आवश्यक कहा। केंद्रीय युवा प्रभाग अध्यक्ष श्रीधन सोम ने संवैधानिक अधिकार एवं आदिवासी अधिकार के बारे में जानकारी दिया और कहा कि “शिक्षित युवा, जागरूक समाज और मजबूत भविष्य की पहचान है। इसलिए हर युवा शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाए और दूसरों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करे।” उपगढ़ नगरी कर्मचारी सचिव यतींद्र गौर ने समाज में शिक्षा में नई दिशा की ओर एवं वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दिया साथ ही समाज में जागरूकता, एकता और सहयोग बढ़ने की बात कही। मीडिया प्रभारी विकास शांडिल्य हल्बा समाज इतिहास रीति रिवाज को लेकर चलना और समाज के प्रति योगदान के क्षेत्र में सभी युवा एवं युक्तियों को आगे बढ़ाने के लिए आह्वान किया। इसके बाद सभी गांव के युवाओं ने अपना विचार व्यक्त किया और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस कार्यक्रम में 17 गांव के युवा युक्तियों बैठक में शामिल हुए और समाज के हमेशा एकता अखंडता और संगठन को मजबूत रखने का संकल्प लिया।

