संजय सोनपिपरे संपादक, उजाला टुडे कोंडागांव
उजाला टुडे कोंडागांव 1 जुलाई 2025:- छत्तसीगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 10 अगस्त 2025 तक का समय मिलेगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
* आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 जुलाई 2025
* आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025
* त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2025
पदों का विवरण
कुल 295 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
* स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक): 21 पद
* वाहन चालक: 14 पद
* वाहन चालक-कम-ऑपरेटर: 86 पद
* फायरमैन: 117 पद
* स्टोर कीपर: 32 पद
* मैकेनिक: 2 पद
* वाचरूम ऑपरेटर: 19 पद
* वायरलेस ऑपरेटर (संविदा): 4 पद
आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://cghgcd.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. विस्तृत विज्ञापन और भर्ती संबंधी नियमों की जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट देखें.
