संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
साहू समाज की प्रांतीय संयुक्त सचिव बीना साहू का प्रवास: समाज सेवा को बताया राष्ट्र सेवा का मार्ग
उजाला टुडे कोंडागांव 28 अप्रैल 2026- कोंडागांव/बान्सकोट। पवन कुमार साहू (पूर्व जिला मीडिया प्रभारी, जिला साहू समाज कोंडागांव) ने जानकरी दिया कि,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की प्रांतीय संयुक्त सचिव श्रीमती बीना साहू इन दिनों कोंडागांव और धमतरी जिले के तीन दिवसीय (25 से 27 अप्रैल) संगठनात्मक प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक एकजुटता और सेवा कार्यों पर जोर देते हुए समाज के बंधुओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
बान्सकोट में हुआ भव्य स्वागत
बीना साहू के प्रथम बान्सकोट आगमन पर समाज में खासा उत्साह देखा गया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू के नेतृत्व में ग्राम बान्सकोट के साहू समाज के महिला-पुरुषों व युवाओं ने तिलक-आरती और पुष्पहारों के साथ उनका आत्मीय व भव्य स्वागत किया।
‘समाज सेवा एक तप है’: बीना साहू
कोंडागांव, बान्सकोट और धमतरी जिले के नगरी में आयोजित सामाजिक चर्चाओं के दौरान श्रीमती साहू ने कहा:
”समाज सेवा किसी तपस्या से कम नहीं है। हमें समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा का जो अवसर मिला है, वह हम सभी का सौभाग्य है। सामाजिक हित को सर्वोपरि रखकर ही हम एक मजबूत राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं।”
17 मई को केशकाल घाटी में मनेगी तेलीन सती माता जयंती
प्रवास के अंतिम दिन, 27 अप्रैल को कोंडागांव स्थित जिला साहू सदन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 17 मई 2026 को केशकाल घाटी में आयोजित होने वाली तेलीन सती माता जयंती को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जयंती को भव्यता के साथ मनाया जाएगा, जिसमें जिलेभर से स्वजातीय बंधु शामिल होंगे। इस अवसर पर तहसील एवं जिले के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।



