किरन्दुल पुलिस की सख्त कार्रवाई कानून के पहरे में थमी अवैध शराब की रफ्तार, भारी मात्रा में शराब व वाहन जप्त
उजाला टुडे न्यूज
15 मई 2026
संवाददाता फलेश्वरी (रितु साहू)
“कानून की नजर जब जागती है,
तो अवैध कारोबार की राहें खुद थम जाती हैं…”
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत किरन्दुल पुलिस ने एक बड़ी एवं प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए 25 पेटी बीयर, 3 पेटी अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा मराजो वाहन को जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी श्री कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी किरन्दुल श्री संजय यादव एवं उनकी टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर सीएसईबी कॉलोनी, पटवारी पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर महिन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक CG-10-AT-2244 की जांच की।
तलाशी के दौरान वाहन से 25 पेटी SIMBA बीयर, 1 पेटी अंग्रेजी शराब अध्धी एवं 2 पेटी अंग्रेजी शराब पौवा बरामद किया गया। कुल 45.78 लीटर शराब जिसकी अनुमानित कीमत 92 हजार 40 रुपये आंकी गई है, को जप्त किया गया। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
मामले में आरोपी अमित भदौरिया निवासी कुकानार जिला सुकमा तथा रिषभ राठौर निवासी हितावर थाना कुआकोंडा जिला दंतेवाड़ा को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई है।

“जहां जिम्मेदारी वर्दी बनकर खड़ी हो,
वहां अपराध ज्यादा देर टिक नहीं पाता…”
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय यादव, उप निरीक्षक हेमशंकर गुनेन्द्र, उप निरीक्षक लीला राम गंगबेर, प्रधान आरक्षक हरि सिन्हा, राज प्रताप साय पैकरा, मधुकांत मरकाम तथा आरक्षक रूकचंद नाग, मनोज साहू एवं जोगा कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
“कठोरता में कानून की शक्ति और व्यवहार में जनता का विश्वास — यही पहचान बन रही है थाना प्रभारी संजय यादव की।
अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी, त्वरित कार्यवाही और टीम के साथ मजबूत नेतृत्व के कारण किरन्दुल क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था लगातार और अधिक प्रभावी होती नजर आ रही है।
उनके नेतृत्व में पुलिस टीम जिस तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है।”
