संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागांव पहुंचे विधायक जनक राम ध्रुव: युवा कांग्रेस प्रत्याशियों ने लिया जीत का आशीर्वाद, चुनावी रणनीतियों पर हुई चर्चा
उजाला टुडे कोंडागांव 08 जुलाई 2026-कोंडागांव :बस्तर प्रवास के दौरान अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व बिंद्रानवागढ़ के विधायक, आदिवासी समुदाय के कद्दावर नेता माननीय जनक राम ध्रुव जी आज कोंडागांव पहुंचे। उनके कोंडागांव आगमन पर सर्किट हाउस में स्थानीय युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे सौजन्य मुलाकात की।
सर्किट हाउस में दोपहर के भोजन के पश्चात आगामी होने वाले युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक चर्चा की गई। इस बैठक में चुनाव की रणनीतियों और युवाओं की भागीदारी को लेकर गहन मंथन हुआ।
वरिष्ठ नेता से मिला जीत का मंत्र
इस दौरान आगामी युवा कांग्रेस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रमुख प्रत्याशियों ने माननीय जनक राम ध्रुव जी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन लिया। विधायक ध्रुव जी ने सभी युवा प्रत्याशियों को चुनाव में विजय हासिल करने के लिए अग्रिम बधाई दी और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित प्रत्याशी:
-
- कल्पेश दीवान (जिला अध्यक्ष प्रत्याशी, युवा कांग्रेस)
- वेद प्रकाश कश्यप (जिला महासचिव प्रत्याशी)
- आदित्य रॉय (विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी)
- मोहम्मद रेहान (शहर अध्यक्ष प्रत्याशी)
युवाओं में भारी उत्साह: वरिष्ठ नेता के साथ हुई इस सकारात्मक चर्चा और आशीर्वाद के बाद युवा कांग्रेस के प्रत्याशियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रत्याशियों का कहना है कि जनक राम ध्रुव जी का मार्गदर्शन आगामी चुनाव में उनके लिए बेहद मददगार साबित होगा।

