
संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
मानव उत्थान सेवा समिति ने चावरा स्कूल व संबलपुर शिव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण
परम पूज्या मोहिना माता जी के जन्मोत्सव पर पूरे देश में चलाया जा रहा है वृहद वृक्षारोपण अभियान
उजाला टुडे कोंडागांव 25 जुलाई 2026-कोंडागांव/बस्तर परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा एवं परम पूज्या मोहिना माता जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 18 जुलाई से 02 अगस्त तक पूरे भारतवर्ष में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 जुलाई 2026 को मानव उत्थान सेवा समिति (शाखा जगदलपुर, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़) द्वारा पूजनीय महात्मा वागीशा बाई जी के कुशल मार्गदर्शन में कोंडागांव क्षेत्र में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अभियान के तहत कोंडागांव स्थित चावरा स्कूल परिसर में 7 पौधे तथा संबलपुर शिव मंदिर परिसर में 15 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे सुरक्षित स्थानों पर रोपित किए गए।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार हैं। ये न केवल हमें शुद्ध वायु, छाया और फल प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी इनकी सबसे मुख्य भूमिका है।” समिति के सदस्यों ने आम जनमानस से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल व सुरक्षा करने की भावपूर्ण अपील की।
सेवाभावी सदस्यों का रहा विशेष योगदान
इस पावन कार्य को सफल बनाने में मानव उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में:जिला प्रधान: रामचंद्र नाग,शाखा प्रधान: गुमान सिंह नाग,उप प्रमुख: जयमल राना,जिला प्रशिक्षक: चतुर्वेद निषाद,उप टोली नायक: मदन नाग
साथ ही स्वयंसेवक चंदा बाई प्रेमी, अमर सिंह नाग, रामेश्वर समरथ, रमाकांत नाग, लोकनाथ, ब्रजनाथ, नरसिंह, शेखर, धनीराम सोरी, चौधरी समरथ एवं नोहर सिंह राना सहित समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


