संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
बस्तर में 1 अगस्त को चुना जाएगा कोषालयीन कर्मचारी संघ का नया प्रांतीय नेतृत्व, निर्वाचन अधिसूचना जारी
उजाला टुडे कोंडागांव 26 जुलाई 2026- बस्तर :छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के नए प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 1 अगस्त 2026 को बस्तर संभाग में संघ की आम सभा के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष (बस्तर) भानु पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 11 जुलाई 2026 को संघ की प्रांतीय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि प्रांताध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री का चयन आम सहमति से किया जाएगा। यदि सहमति नहीं बन पाती है, तो ऐसी स्थिति में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव कराए जाएंगे।
चुनाव से जुड़ी मुख्य जानकारियां:
- दिनांक: 01 अगस्त 2026 (शनिवार)
- समय: प्रातः 10:00 बजे से
- स्थान: उप संचालक, क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान (महिला एवं बाल विकास विभाग), डीमरापाल, बस्तर
- निर्वाचन अधिकारी: राजेश कर्मा (सहायक संचालक, संभागीय शिक्षा संभाग, बस्तर)
निर्वाचन अधिकारी राजेश कर्मा द्वारा चुनाव को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
संभागीय अध्यक्ष भानु पटेल ने प्रदेशभर के सभी कोषालयीन कर्मचारियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रांतीय आम सभा एवं निर्वाचन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।

