संपादक संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
कोण्डागाँव पुलिस का अंतर्राज्यीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: 55 किलो गांजे के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, 1 नाबालिग हिरासत में; करीब ₹60 लाख का सामान जब्त
उजाला टुडे कोंडागांव 23 अगस्त 2026-कोण्डागाँव:अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कोण्डागाँव पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 55.470 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मामले में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
ओडिशा से रायपुर ले जा रहे थे खेप
पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन, एएसपी कपील चन्द्रा और एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि ओडिशा के दामनजोडी से रायपुर की ओर दो लग्जरी वाहनों में गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बायपास रोड (नया बस स्टैंड के पीछे, चिखलपुटी) और दुधगाँव एनएच-30 मुख्य मार्ग पर मजबूत नाकाबंदी की। तलाशी के दौरान काले रंग की थार (MP 09 BR 7895) और सफेद रंग की फ्रोंक्स कार (UP 93 CP 4471) की डिक्की से 4-4 पैकेटों में कुल 55.470 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
जब्त संपत्ति का विवरण
- गांजा: 55.470 किलोग्राम (8 पैकेट) — अनुमानित कीमत ₹27,74,500/-
- वाहन: महिंद्रा थार एवं मारुति फ्रोंक्स कार — अनुमानित कीमत ₹30,00,000/-
- मोबाइल: 06 स्मार्टफोन — अनुमानित कीमत ₹1,60,000/-
- कुल जब्ती: लगभग ₹59,34,500/-
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर निम्नलिखित आरोपियों पर कार्रवाई की है (सभी निवासी जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश):,आक्तर खान (22 वर्ष),लक्ष्मण खटीक (32 वर्ष),भावेश केंवट (20 वर्ष),देव सेन (19 वर्ष),अरूण सैन (20 वर्ष),संजय पाल (19 वर्ष),लिए,वीकेश यादव (20 वर्ष),01 विधि से संघर्षरत बालक (16 वर्ष)
इस सफल अभियान में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा सहित साइबर सेल और केशकाल थाने के जवानों की अहम भूमिका रही। कोण्डागाँव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


