संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
कोण्डागांव में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा: 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 53 हजार से अधिक का मशरूका जब्त
उजाला टुडे कोंडागांव 26 अगस्त 2026-कोण्डागांव: जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोण्डागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम बनियागांव सरगीपारा में दबिश देकर 5 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बनियागांव के सरगीपारा में ताश के 52 पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे पांचों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- विनोदी पिता स्व. सुखदास वास्तुकला (उम्र 27 वर्ष, जाति लोहार)
- कृष्णा मण्डावी पिता फूलसिंह मण्डावी (उम्र 23 वर्ष, जाति मुरिया)
- लोकेश्वर नेताम पिता बुदरूराम नेताम (उम्र 32 वर्ष, जाति मुरिया)
- राजेश मण्डावी पिता स्व. सोमारू राम मण्डावी (उम्र 30 वर्ष, जाति मुरिया)
- गुपेन्द्र सोढ़ी पिता रामनाथ सोढ़ी (उम्र 24 वर्ष, जाति मुरिया) (सभी निवासी: ग्राम बनियागांव सरगीपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव)
जब्त सामग्री एवं नगदी
- कुल नगदी: ₹1,990 (जुआ फड़ से ₹1,600 एवं आरोपियों के कब्जे से ₹390)
- मोबाइल फोन: 05 नग टच स्क्रीन मोबाइल (अनुमानित कीमत ₹52,000)
- अन्य वस्तुएं: ताश के 52 पत्ते और एक पुराना कपड़ा
- कुल जब्ती मूल्य: ₹53,990
थाना कोण्डागांव में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं पुलिस टीम
इस पूरी कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व के साथ-साथ पुलिस बल के निम्न सदस्यों का विशेष योगदान रहा:
- थाना कोण्डागांव: थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार डहरिया, सहायक उप निरीक्षक लखन लाल यादव, महिला प्रधान आरक्षक रेवती सिन्हा, आरक्षक क्र. 571 मोहन क्षत्रिय।
- सायबर शाखा: प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रधान आरक्षक प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, आरक्षक शंकर उसेण्डी, आरक्षक चंदन शोरी एवं आरक्षक बिरजू सोरी।
कोण्डागांव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


