संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
कोंडागांव का शिक्षा जगत गौरवान्वित: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक विनायक कोहली ‘इंडिया बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026’ के नेशनल फाइनलिस्ट बने
देशभर से चुने गए केवल 5 शिक्षक, केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) मुख्यालय ने जारी की अंतिम सूची
उजाला टुडे कोंडागांव 06 सितंबर 2026-कोंडागांव: जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बेहद गौरवशाली खबर सामने आई है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कोंडागांव में टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) के पद पर पदस्थ शिक्षक विनायक कोहली का चयन प्रतिष्ठित ‘ऑक्सफोर्ड सैद–शिव नादर फाउंडेशन इंडियाज बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026’ (Oxford Saïd–Shiv Nadar Foundation India’s Best Teachers’ Awards 2026) के नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा 25 अगस्त को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, देशभर से केवल पांच शिक्षकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के राष्ट्रीय फाइनल राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस चुनिंदा सूची में विनायक कोहली का नाम शामिल होना कोंडागांव जिले के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विनायक कोहली शिक्षण कार्य में नवाचार, छात्रों के साथ प्रभावी संवाद और सामाजिक विज्ञान विषय को रोचक व व्यावहारिक बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, साथी शिक्षकों, विद्यार्थियों और जिले के प्रबुद्धजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



