संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
केशकाल: अंबेडकर चौक पर धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, गूंजे ‘जय भीम’ के नारे
उजाला टुडे कोंडागांव 14 अप्रैल 2026- केशकाल। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती आज केशकाल के अंबेडकर चौक पर बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध जनों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विचारों और सद्भावना का दिया संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और जयघोष के साथ हुई। समारोह में मौजूद वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों और उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनका दिखाया गया मार्ग समाज में समानता और सद्भावना पैदा करता है।
वर्षों से जारी है परंपरा
विशेष उल्लेखनीय है कि अंबेडकर चौक स्थित इस प्रतिमा का अनावरण पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता के कार्यकाल में हुआ था, जिनका इस वार्षिक आयोजन में प्रतिवर्ष विशेष सहयोग रहता है। वहीं, मुख्य आयोजनकर्ता रूपेंद्र कोर्राम पिछले 11 वर्षों से लगातार इस जयंती कार्यक्रम का सफल आयोजन करते आ रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी अतिथियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन महफूज अली ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे:
- बिहारी लाल शोरी (अध्यक्ष, नगर पंचायत केशकाल)
- भूपेश सिन्हा (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत)
- भूपेश चंद्राकर, सुदर्शन कुंजाम, कृष्ण दत्त उपाध्याय, नवदीप सोनी।
- लंबोदर सलाम, महेंद्र नेताम, पिलाबाई जैन, पीतांबर नाग।
- विष्णु कोसरिया, महेंद्र रामटेके, देवेंद्र कुपाल, राकेश कुंजाम।
- राधे कुंजाम, शिव नेताम, राजेश उईके, शोएब अली एवं अन्य वार्ड पार्षद व नागरिक।
उजाला टुडे न्यूज़ के लिए केशकाल से रिपोर्ट।
