संपादक, संजय सोनपिपरे उजाला टुडे कोंडागांव
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोंडागांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, 1 अगस्त को होगा वाॉक-इन-इंटरव्यू
उजाला टुडे कोंडागांव 28 जुलाई 2026-कोंडागांव: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (माकड़ी), जिला – कोंडागांव (छ.ग.) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अस्थाई/अतिथि आधार पर विभिन्न पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी:
- साक्षात्कार की तिथि एवं समय: 1 अगस्त 2026, सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक।
- साक्षात्कार का स्थान: 250 सीटर अनुसूचित जनजाति बालक एवं बालिका छात्रावास, कोंडागांव, जिला – कोंडागांव (छ.ग.)।
पदों का विवरण एवं मानदेय:
- होस्टल वार्डन (पुरुष): 1 पद (मानदेय: ₹29,200/- प्रति माह)
- स्टाफ नर्स: 1 पद (मानदेय: ₹29,200/- प्रति माह)
शैक्षणिक योग्यता (NESTS दिशानिर्देशों के अनुसार):
- होस्टल वार्डन (पुरुष): क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (NCERT) या NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से 4-वर्षीय एकीकृत स्नातक डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree)।
- स्टाफ नर्स: B.Sc. (Hons.) Nursing / Regular B.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing, राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत नर्स या मिडवाइफ होना अनिवार्य। साथ ही योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 50 बिस्तर वाले अस्पताल में 2½ वर्ष (ढाई वर्ष) का अनुभव।
महत्वपूर्ण निर्देश:
- अभ्यर्थियों को विद्यालय से विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र डाउनलोड कर साथ लाना होगा।
- अपने सभी शैक्षणिक व अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल प्रति (Original) और स्व-सत्यापित (Self-attested) फोटोकॉपी लाएं।
- अपने साथ 3 हालिया पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लाएं।
- साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा या दैनिक भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।
- यह नियुक्ति पूर्णतः सत्र 2026-27 के लिए अस्थाई/अतिथि आधार पर या नियमित नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) की जाएगी।

